प्रश्नावली - 1B
Question 1
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-
(i) धन पूर्णांक p अभाज्य होगा यदि p में केवल ....... और ....... से भाग लगे।
(ii) .......... संख्या को अभाज्यों के गुणनफल के रुप में लिखा जा सकता है।
(iii) दो पूर्णांक a और b सह-अभाज्य है यदि म०स० (a,b) =........... .
(iv) म०स० (48,30) = म०स० (30,.......).
(v) म०स० (a,b) × ल०स० (a,b) = ........ × .........
Question 2
निम्न गुणनखंडन में अज्ञात संख्याओं को लिखें -
(i) क्या सबसे ऊपर की संख्या अन्य संख्याओं को बिना ज्ञात किए मालूम की जा सकती हैं ? क्यों ?
(ii)
Question 3
निम्नलिखित का अभाज्य गुणनखंडन करें -
(i) 124
(ii) 156
(iii) 140
(iv) 5005
Question 4
अभाज्य गुणनखंडन विधि से निम्नलिखित के म०स० और ल०स० निकालें -
(i) 6,20
(ii) 17,25
(iii) 510,92
(iv) 6,72,120
(v) 17,23,29
(vi) 540,805,990
(vii) 8,9,25
पुनः (i),(ii) और (iii) के लिए जाॅंचें कि म०स० × ल०स० = संख्याओं का गुणनफल ।
Question 5
(i) 12576 और 4052 का अंकगणित के मूलभूत प्रमेय से म०स० ज्ञात करें। फिर म०स० की सहायता से ल०स० निकालें ।
Question 6
(i) जाॅंचे कि क्या किसी प्राकृत संख्या n के लिए $4^n$ के अंत में 0 आ सकता हैं।(ii) जाॅंचे कि क्या किसी प्राकृत संख्या n के लिए $15^n$ के अंत में 0 आ सकता हैं।
No comments:
Post a Comment