Bharti Bhawan Mathematics Solution Class 10 Chapter 11 आयतन और पृष्ठ-क्षेत्रफल [Volume and Surface area] Subjective Questions

 

विषयनिष्ठ प्रश्न 





Question 1

एक बेलनाकार बर्तन जिसका आंतरिक व्यास 10 सेमी और ऊँचाई 10.5 सेमी है, पानी से पूरा भरा है। एक ठोस शंकु जिसका आधार-व्यास 7 सेमी और ऊँचाई 6 सेमी है, पानी मेें इस प्रकार डाला जाता है कि वह पूरी तरह डूब जाता है। ज्ञात कीजिए कि बेलनाकार बर्तन
(i) में से कितना पानी बाहर निकल गया
(ii) में कितना पानीं बच गया। ( $\pi=\frac{22}{7}$ लें।)






Question 2

लकड़ी के एक ठोस बेलन की ऊँचाई 10 सेमी है और आधार की त्रिज्या 3.5 सेमी है। बेलन के प्रत्येक सिरे पर एक समआधारी अर्धगोला खोदकर निकाल लिया जाता है। बचे हुए ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ( $\pi=\frac{22}{7}$ लें।)





Question 3

एक कलमदान घनाभ के आकार की एक लकड़ी से बना है जिसमें चार शंक्वाकार गड्ढे बने हुए हैं। घनाभ की विमाएँ 15 सेमी $\times 10$ सेमी $\times 3.5$ सेमी हैं जबकि प्रत्येक गड्ढे की त्रिज्या 0.5 सेमी और गहराई 1.4 सेमी है। पूरे कलमदान में लकड़ी का आयतन ज्ञात कीजिए ( $\pi=\frac{22}{7}$ लें।)





Question 4

एक ठोस बेलन की ऊँचाई 220 सेमी और आधार-त्रिज्या 12 सेमी है। इस बेलन पर अन्य एक ठोस बेलन आरोपित है जिसकी ऊँचाई 60 सेमी और त्रिज्या 8 सेमी हैं। इस प्रकार बने लोहे के स्तंभ का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए यदि 1 सेमी $^3$ लोहे का द्रव्यमान 8 ग्राम हो। $(\pi=3.14$ लें। $)$





Question 5

टीन की बनी तेल की एक कुप्पी 10 सेमी लंबे एक बेलन में एक शंकु के छिन्नक को जोड़ने से बनी है। यदि इसकी कुल ऊँचाई 22 सेमी है, बेलनाकार भाग का व्यास 8 सेमी और कुप्पी के ऊपरी सिरे का व्यास 18 सेमी है, तो कुप्पी को बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।




No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *